
नर्मदापुरम / ग्राम रामपुर से मनीष यादव ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा प्रति वर्ष 300 से 500 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए जा रहे हैं। सरदार यादव ने बताया कि हमारा संगठन लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा है। वर्तमान परिदृश्य एवं ग्लोबल वार्मिंग की वजह से लगातार तापमान की वृद्धि हो रही है एवं बारिश की कमी देखी जा रही है। अतः हमारा प्रयास है कि हम पर्यावरण को हरा भरा रखकर आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण दे सकें।
श्री जगन्नाथ यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य न केवल सामाजिक स्तर पर जनजागृति लाना है अपितु सकल समाज पर्यावरण के प्रति सजग हो। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ग्राम सोनतलाई, मरोड़ा, केसला खुर्द, रामपुर, गुर्रा, सिलारी, चिल्लई एवं रूपापुर के यादव यदुवंशी समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा ग्राम रूपापुर में वटवृक्ष, आम, संतरे, नींबू, आंवला, सिंदूर, अमरूद आदि छायादार एवं फलदार वृक्षों के पौधों को रोपित किया।
इस अवसर पर यादव यदुवंशी समाज के जगन्नाथ यादव, दिलीप यादव, मुकेश यादव, मानकलाल यादव, लक्ष्मण यादव, सरदार यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, हेमराज यादव, रामस्वरूप यादव, कमल यादव, कंछेदीलाल यादव, लखन यादव, रामचरण यादव, मुरारी यादव, कैलाश यादव, दौलतराम यादव, ब्रजेश यादव, मनीष यादव सहित ग्राम रूपापुर से कमल चौरे, ठाकुरलाल चौरे, दिनेश मालवीय आदि उपस्थित रहे।

