
नर्मदापुरम / इटारसी / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी एवं नगर अध्यक्ष इटारसी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कृष्णा चौधरी ने लाइफ़ लाइन ब्लड सेंटर इटारसी में रक्तदान किया।
कृष्णा चौधरी ने कहा कि “रक्तदान महादान है, हमारा छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी बचा सकता है।” वे इससे पहले भी रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने युवाओं से जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की। श्री चौधरी ने युवाओं को संदेश दिया कि वह किसी भी नशे से दूर रहें, क्योंकि नशे का दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता हैं।

