पुलिस लाइन में वृक्षारोपण एवं पुलिसकर्मी सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
प्रदेश सेवा पखवाड़ा अभियान के चलते पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले भर में विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन में वृक्षारोपण एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, रक्षित निरीक्षक सुश्री स्नेहा चंदेल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह के दौरान पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे सउनि शिव कुमार शुक्ला, सउनि जसवंत सिंह सेन एवं सउनि चंद्रशेखर पाराशर को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, उनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी जिलेवासी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इस अभियान को सफल बनाने में भागीदार बनें।

