
नर्मदापुरम / श्रावण माह की तीज जिसे हरियाली तीज भी कहा जाता है, इस तिथि पर सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदीर में भगवान् श्री कृष्ण एवं बाल गोपाल को आकर्षक और मनमोहक झूले में झुलाया गया। हिंडोला उत्सव मनाया गया एवं झूले और हिंडोले के पद गाये गये। ठाकुरजी को मनमोहक पोषक धारण कराई गई, झूलों का उत्सव तीज से पूर्णिमा तिथि तक मनाया जायेगा।

