
नर्मदापुरम / शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर भारत रत्न अटल युवा सेना ने अटल चौक वार्ड नंबर 29 एवं 33 में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि एल्डरमेन संतोष मीना, अतिथि तुकाराम यादव यादवेश, डॉ. अर्जुनसिंह बघेल, राजू मालवीय, माखनलाल मेहरा, भागीरथ मांसाब, रामविलास धनवारे, पप्पू यादव, कपिल यादव, मनोहरी भैया, हितेश सराठे, भारत रत्न अटल युवा सेना के पदाधिकारी सदस्य गण एवं छोटे छोटे बच्चे बालक, बालिका मातृशक्ति एवं युवाओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय, अटलजी अमर रहे के नारों से पूरा अटल चौक, गुंजायमान हो गया। आभार व्यक्त नीलेश राजू मालवीय ने किया।

