
नर्मदापुरम / इटारसी / विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर भारत माता चौराहा मालवीय गंज इटारसी में भारत माता की आरती पूजन की एवं राष्ट्र भक्ति गीत गाए। सभी मातृशक्ति ने भारत माता के जयकारे लगाए एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति नर्मदापुरम जिला संयोजिका श्रीमती तरुणा सोनी, इटारसी नगर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, सेवा प्रमुख चंद्रकला नागवंशी एवं कार्यकारिणी में रुक्मणी बामलिया, ज्योति गोहिया, अनीता सोनी, मोनू शुक्ला, BJP से नीतू सराठे, रानी रजक, विहिप कार्यकारिणी कमला कौशिक, प्रीति मालवी, पूजा मेहरा, प्रीति मेहरा, कृष्णा, अंनु चौरे आदि उपस्थित रही।

