


नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हो की स्वतंत्रता दिवस पर ड्राय डे होने से दिनांक 15/08/26 को शराब दुकान बंद होने से अवैध शराब विक्रेताओ द्वारा पूर्व से ही दिनांक 15/08/26 को शराब बेचने के उद्देश्य से अवैध शराब अपने पास एकत्रित करना चालू कर दिया था। उक्त अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लगातार दविष दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रेलवे अंडरब्रिज के पास बालागंज मे सफ़ेद बोरियों मे बेचने के उद्देश्य से शराब रखे हुये है, यदि त्वरित दविष नहीं दी जाती है तो उक्त व्यक्ति शराब को कहीं और ठिकाने लगा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम को त्वरित तसदीक किए जाने हेतु मौके पर रवाना किया गया। पुलिस द्वारा उक्त स्थान की घेराबंदी की गयी जहां पर एक व्यक्ति सफ़ेद बोरियों के पास खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश मे था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश सिंह बावरा पिता लखन सिंह बावरा उम्र 19 वर्ष नि. सरदार मोहल्ला बंगाली कॉलोनी बताया एवं उक्त सफ़ेद बोरिया उसकी होना बताया। जिन्हे खोलकर तलाशी लेने पर उक्त 03 सफ़ेद बोरियों में 96 क्वार्टर अँग्रेजी शराब oc कंपनी के एवं 225 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के मिले। जिस संबंध मे राजेश से वैध दस्तावेज़ चाहे गए, जिसके द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जाने पुलिस टीम द्वारा उक्त शराब करीबन 57॰780 लीटर कीमत करीबन 34,950/- रु को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. गौरव सिंह बुंदेला थाना कोतवाली, उनि. रेवाराम गायकवाड, सउनि. सविता गंजाम,
प्र. आर. कमलेश शर्मा, आर. पंकेश, हरीश, आर. रोहन, आर. कन्हैया, आर. रितेश येवले, आर. संतोष धाकड़ की रही।

