दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश व्दारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम व्दारा शहर में संचालित अवैध शराब विक्रय के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही की गई। शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिहं बुंदेला व्दारा अवैध शराब के विरुध्द धर पकड़ के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि बालागंज में दो स्थानो पर अवैध शराब भारी मात्रा में बेचने के लिये रखी हुई है जिस पर थाना कोतवाली टीम व्दारा तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना हुये जहाँ मीरा बाई पति हीरा सिह कुचबंदिया निवासी बालागंज के यहाँ दबिश दी जहाँ से सफेद मदिरा प्लेन के 46 क्वार्टर बेग पाइपर अग्रेजी शराब बिस्की के 06 क्वार्टर, बोल्ट बीयर के 12 नग, कुल शराब 15.180 लीटर कुल कीमती 3680 रुपये एवं अन्य दूसरी जगह बालागंज से गुड्डी बाई मेषकर पति ब्रह्मा मेषकर निवासी बालागंज के यहाँ से बोल्ट कंपनी की बीयर 18 नग एवं सफेद देशी मदिरा के 05 क्वार्टर, कुल 9.900 लीटर कीमती 2820 रुपये जप्त किये उक्त दोनो प्रकरणो में कुल अवैध शराब 25 लीटर करीबन एवं कुल कीमत 6500 रुपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई
:
