


नर्मदापुरम / शहर के अनाज मंडी परिसर में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर आयोजित होने वाले एक क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिना किसी आधिकारिक अनुमति शासकीय मंडी परिसर में प्रतियोगिता कराने और बड़े स्तर पर सट्टेबाजी की आशंका जताते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपा गया है।
मूंग खरीदी के बीच ‘आजाद कप’ के नाम पर वसूली का आरोप श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी संस्था संचालक रोहित सिंह पवार ने एसडीएम नर्मदापुरम को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि अनाज मंडी परिसर में ‘आजाद कप’ के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
आवेदन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित आपत्तियां उठाई गई हैं…
अधिनियम व अनुमति का उल्लंघन मंडी अधिनियम में खेल प्रतियोगिता कराने का कोई प्रावधान नहीं है और न ही मंडी सचिव अथवा किसी सक्षम अधिकारी से इसके लिए कोई अनुमति ली गई है। मूंग खरीदी प्रभावित होने का अंदेशा. वर्तमान में मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य जारी है। ऐसे में खेल आयोजन से शासकीय कार्य व व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
एंट्री फीस व सट्टेबाजी की आशंका प्रतियोगिता के नाम पर टीमों व युवाओं से ₹4,100/- की एंट्री फीस वसूली जा रही है। शासकीय परिसर का उपयोग व्यावसायिक लाभ और बड़े पैमाने पर सट्टा संचालन के लिए किए जाने का अंदेशा जताया गया है।

