दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने सुंदर मनमोहन प्रस्तुति दी जिसने सभी का मन मोह लिया । अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के द्वारा महिला प्रकोष्ठ द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं स्कूल के बच्चों को खिलौने उपहार स्वरूप दिए गए । संस्था की संचालिका ने अफरोज खान ने स्कूल के बच्चों द्वारा गणेश उत्सव के लिए बनाई जा रही है मूर्तियों को भी समाज के पदाधिकारियों को दिखाया। प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल एवं सभी पदाधिकारी ने संस्था के बच्चों को गणेश प्रतिमाओं की पेंटिंग के लिए कलर एवं ब्रश प्रदान किया । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत प्रस्तुत किया । भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाए । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल स्कूल का पूरा स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे ।

