


नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस घोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देश व्दारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम व्दारा शहर में संचालित अवैध शराब विक्रय के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 14/08/26 को थाना प्रभारी निरी. गौरव सिहं बुंदेला व्दारा अवैध शराब के विरुध्द धर पकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि बालागंज में दो स्थानो पर अवैध शराब भारी मात्रा में बेचने के लिये रखी हुई है। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम टीम व्दारा तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना हुये जहाँ मीरा बाई पति हीरा सिह कुचबंदिया निवासी बालागंज नर्मदापुरम के यहाँ दबिश दी। जहां से सफेद मदिरा प्लेन के 46 क्वार्टर वेग पाइपर अग्रेजी शराब बिस्की के 06 क्वार्टर, बोल्ट बीयर के 12 नग, कुल शराब 15.180 लीटर कुल कीमत 3680 रुपये एवं अन्य दूसरी जगह बालागंज से गुड्डी बाई मेषकर पति ब्रह्मा मेषकर निवासी बालागंज के यहाँ से बोल्ट कंपनी की बीयर 18 नग एवं सफेद देशी मदिरा के 05 क्वार्टर, कुल 9.900 लीटर कीमत 2,820 रुपये जप्त किये। उक्त दोनो प्रकरणो में कुल अवैध शराब 25 लीटर करीबन एवं कुल कीमत 6,500 रुपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
नाम आरोपीगण – 1. मीरा बाई पति हीरा सिह कुचबंदिया, निवासी बालागंज, नर्मदापुरम।
2. गुड्डी बाई मेषकर, पति ब्रह्मा मेषकर निवासी बालागंज।
कुल अवैध शराब 25 लीटर करीबन एवं कुल कीमत 6,500 रुपये जप्त।

