चौक चौराहे सजे, जगह-जगह तिरंगा से पटा शहर
प्रमुख इमारतें , कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों को सजाया
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं । आजादी के जश्न को मनाने नर्मदा पुरम सज गया हैं । शहर स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूब गया है। इमारतें रोशनी से नहा गई। कलेक्ट्रेट, एसपी आफिस, थाना परिसर, अन्य अन्य इमारतें और सार्वजनिक स्थलों, चौक चौराहा, महापुरुषों के स्थानों , घाटों शहर सज गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगा यात्राएं निकाली गई। गुरुवार को पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली । वहीं मुख्य परेड ग्राउंड पर रिहर्सल का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने परेड की सलामी ली
आकर्षक सजे कार्यालय, देशभक्ति से गूंजा नगर
शहर के कोतवाली एसडीओपी ऑफिस एसपी ऑफिस सहित अन्य कार्यालय पर आकर्षक सजावट की गई है बनाई गई है और तोरण फूलों से सजाया गया है तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वही वही कलेक्ट में भी आकर्षक साथ सजा है शहर के साथ रास्ते इंदिरा चौक राम जी बाबा के सामने एनएम स्कूल के सामने महापुरुषों के प्रतिमा के आसपास भी साज सज्जा हुई।
कोतवाली से निकली तिरंगा यात्रा, गूंजें जयकारे
शहर में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के चलते थाना कोतवाली से तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस तिरंगा यात्रा में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी , कर्मचारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था। तिरंगा रैली में देशभक्ति के नारे गूंजे । तिरंगा यात्रा सतरस्ते , जय स्तंभ , नेहरू पार्क, पानी की टंकी, एनएम कॉलेज मीनाक्षी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कोतवाली पहुंची। तिरंगा यात्रा में एसडीओपी जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला सहित थाना कोतवाली, थाना देहात महिला थाना, अजाक थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस ग्राउंड में हुई मुख्य समारोह की फाइनल रिहर्सल
15 अगस्त पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल की गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सलामी ली। पुलिस बैंड के साथ परेड की गई। स्कूल के बच्चों ने पीटी की और इसके साथ पुलिस बल, एसएएफ, एनसीसी , होमगार्ड, स्काउट गाइड , रेड क्रॉस और पुलिस डॉग स्क्वॉड ने भी फाइनल रिहर्सल में हिस्सा लिया
। इसके साथ ही आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा और उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राउंड और व्यवस्थाओं का जायज भी लिया। गौरतलब है कि 15 अगस्त पर यहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और सांस्कृतिक गतिविधियां सहित झांकी आदि का प्रदर्शन भी होगा।
ध्वजारोहण करेंगे सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मंत्री सारंग स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे।

