
नर्मदापुरम / श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है यह पर्व प्रकृति संरक्षण, भगवंन शिव जी की आराधना और पितरों की शांति के लिए विशेष महत्व है। इसी उपलक्ष्य मैं माँ नर्मदा भोग सेवा समिति ने सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर नर्मदा स्नान आये हेतु श्रद्धालुओं को वितरण किया। यह कार्यक्रम 5 वर्षों से प्रत्येक पूर्णिमा अमावस्या एवं विशेष पर्वों पर आयोजित किया जाता रहा है। इस समय दादा गुरु भैयाजी सरकार का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस समय संस्था के संरक्षक हँस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, श्यामू नायक, चिंटू राठौर, जय सिंह यादव, अतुल मालवीय, चिंटू राठौर, हितेश कुमार, अतुल चौकसे, प्रकाश गुप्ता, साजन हेमनानी, राम कुमार, अर्जुन ठाकुर, सचिन शर्मा, शिवम दुबे, अनमोल चौकसे, विनय यादव, आयुष दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

