



नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई गौरव सिंह बुंदेला ओर उनकी टीम ने सट्टा ओर जुआ का कारोबार करने वाले माफिया के अड्डे पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना अंतर्गत कालिका नगर क्षेत्र के हिंगलाज कालोनी में सट्टा ओर जुआ का अड्डा चलाने वाले माफिया गोलू जाटव के अड्डे पर यह छापामार कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि गोलू जाटव की मल्टी में जुआ की फड़ जमी थी। यहां पर कोतवाली टी आई गौरव सिंह बुंदेला सहित उनकी टीम ने घेराबंदी कर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान जुआरियों ने पुलिस के हाथ पैसे नहीं लगे इसलिए पास रखे रुपयों को मल्टी की तीसरी मंजिल से पन्नियों में बांधकर 35 हजार रुपए नीचे नाले में फेंक दिये । जिसे रात के अंधेरे में पुलिस एकत्र करने जुटी रही। मौके से 22, हजार 170 रुपए की जब्ती हुई है। तत्संबंध में टी आई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि मुखबिर सूचना पर हिंगलाज कॉलोनी के पास, कालिका नगर में आरोपी गोलू जाटव के मकान की तृतीय मंजिल पर संचालित अवैध जुआ फड़ पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान मौके से कुल 09 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे/मौके से नकद राशि 22,170 रुपये, 08 मोबाइल फोन तथा 02 दोपहिया वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत 4,62,170 रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस दबिश के समय उन्होंने मकान की बालकनी एवं खिड़कियों से पन्नियों में बांधकर करीब 35,000 रुपये मकान के पीछे स्थित नाले में फेंक दिए थे। उक्त राशि की तलाश एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना कोतवाली में धारा 13 जुआ एक्ट, धारा 238 बीएनएस तथा अनुमति उपरांत धारा 112(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पकड़े गए आधा दर्जन से ज्यादा जुआरी….
इस दौरान जुआ अड्डा संचालक गोलू जाटव सहित धीरज कैथवास, अजय जाटव, शुभम जाटव, अनुज जाटव, समीर जाटव, अनुराग यादव, आशिक खान, राहुल आदि जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि पकड़े गए सभी जुआरियों को पैदल ही पुलिस थाने लाया गया। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुँदेला ने कहा है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी जारी रहेगी।

