
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आबकारी टीम के द्वारा पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र के अंतर्गत जलगली, नागफनी, भजियागिरी,हीवर, धूपगढ़ नाका के पास क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 04 प्रकरण कायम किए गए। इस दौरान कुल 17 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,400 /- बताई जा रही है। उक्त कार्यवाही वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक हितेश विशोरिया, रघुवीर निमोदा एवं स्टाफ द्वारा की गई ।

