नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ बनखेड़ी थाना अंतर्गत महिला पटवारी शिखा शुक्ला ने सोमवार दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि बच्चे स्कूल गए थे और उनके आने पर ही इसका पता चला और उन्होंने परिजनों को सूचना दी। बनखेड़ी के थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि घर में दो बच्चे हैं वह स्कूल गए थे । उनके आने पर ही इसकी जानकारी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है । उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और अभी कोई पुख्ता कारण भी पता नहीं चला है। बताया जाता है कि वाचा पानी में उनकी ससुराल थी। बनखेड़ी के कलकुई पांजरा में वे पदस्थ थीं । अभी इसका कोई ठोस कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
