दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
थाना इटारसी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोटर खोली, इटारसी क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति एलईडी टीवी जो कि बक्से में पैक है को लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना इटारसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक आरोपी साजिद उर्फ वसीम जोगी मोहल्ला, बुधवाडा, भोपाल की तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस ने आरोपी से एक एलईडी टीवी कीमती 72,500 रुपये जब्त की। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उक्त एलईडी टीवी को आरोपी द्वारा सिन्धी कालोनी इटारसी स्थित सूने मकान से चोरी करना बताया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 728/2025 धारा 331(3),305 बीएनएस के अतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गौरव बुंदेला द्वारा सहायतार्थ बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि. के एन रजक, प्र.आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजेश, आर. महेन्द्र, आर. अंकित एवं आर. राजकुमार की सक्रिय भूमिका रही।

