

नर्मदापुरम / रिवर व्यू रेजीडेंसी में मंगल नर्सरी का शुभारंभ हुआ। रिवर व्यू रेजीडेंसी मालाखेड़ी में निवासरत के एन त्रिपाठी ने बताया कि काम की तलाश में पथरौटा निवासी मंगल सिंह राजपूत अपने परिवार सहित निवास कर रहे थे। धीरे-धीरे यह परिवार उनके संपर्क में आया । उन्हें रिवर व्यू रेजीडेंसी के गेट नंबर दो पर दिन में चौकीदार की सेवाओं हेतु और कालोनी के पार्कों की देखभाल करने का दायित्व सौंपा गया। श्री राजपूत के कठिन परिश्रम से कालोनी में दिन प्रतिदिन रौनकता बढ़ती गई। अब उन्होंने बहुत ही सुन्दर मंगल नर्सरी के उद्घाटन के लिए श्री त्रिपाठी को आमंत्रित किया। पति-पत्नी की कला प्रतिभा देखने योग्य है । जिसके बल पर उन्होंने स्वयं को आर्थिक मजबूती हेतु सराहनीय प्रयास किया। रिवर व्यू रेजीडेंसी के महिला, पुरुष ने नर्सरी के उद्घाटन में भाग लेकर उन्हें बधाई दी और पौधें खरीदें। मंगल नर्सरी में फलदार छाया दार सभी तरह के रंग-बिरंगे गुलाब आउटडोर इनडोर पौधें बहुत ही कम दामों में उपलब्ध करायें जा रहे हैं।

