

नर्मदापुरम / हरियाली तीज के पावन अवसर पर इटारसी नगर सभा (गुप्ता) महिला मण्डल एवं नर्मदापुरम (गुप्ता) मंडल तीज उत्सव का आयोजन किया। अयोध्यावासी वैश्य समाज की श्रीमति सुषमा गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज हमारे संस्कृति, परंपरा, प्रेम और महिला शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक दूसरे से जुड़ने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। इस तीज उत्सव में श्रीमती सुषमा गुप्ता शान्ति गुप्ता, पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, काजल गुप्ता, मोनिका गुप्ता, नेहा गुप्ता, अर्पिता गुप्ता, मनीष गुप्ता, लीना गुप्ता, राखी गुप्ता, पूजा गुप्ता, शारदा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अर्पित गुप्ता, नेहा गुप्ता, रानू गुप्ता, अमृता गुप्ता एवं नीतू गुप्ता सभी ने मिलकर हरियाली उत्सव मनाया।

