
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत बालागंज निवासी देवेंद्र पिता राजेंद्र सिंह के बैंक अकाउंट से यूपीआई आई डी के माध्यम से किसी साइबर ठग ने सात लाख रूपए उड़ा दिए। इस मामले में कोतवाली पुलिस फरियादी देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

