
नर्मदापुरम / प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पचमढ़ी में प्रसिद्ध नागद्वारी मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला 07 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग मध्यप्रदेश शासन ने मेला अवधि में चलने वाले सामान्य प्रक्रम वाहनों का प्रति यात्री किराया अधिसूचित किया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि विभिन्न स्थानों से पचमढ़ी तक का निर्धारित किराया नई किराया सूची अनुसार नागपुर से पचमढ़ी 270 किमी के लिए 540 रूपये, छिंदवाड़ा से पचमढ़ी 140 किमी के लिए 280 रूपये, गाडरवाडा से पचमढ़ी 108 किमी के लिए 216 रूपये, भोपाल से पचमढ़ी 199 किमी के लिए 398 रूपये, ओबेदुल्लागंज से पचमढ़ी 165 किमी के लिए 330 रूपये, सिवनी मालवा से पचमढ़ी 169 किमी के लिए 338 रूपये, इटारसी से पचमढ़ी 142 किमी के लिए 284 रूपये, नर्मदापुरम से पचमढ़ी 124 किमी के लिए 248 रूपये, बाबई से पचमढ़ी 102 किमी के लिए 204 रूपये, सेमरी से पचमढ़ी 84 किमी के लिए 168 रूपये, बनखेड़ी से पचमढ़ी 77 किमी 154 रूपये, सोहागपुर से पचमढ़ी 74 किमी के लिए 148 रूपये, पिपरिया से पचमढ़ी 54 किमी के लिए 108 रूपये एवं मटकुली से पचमढ़ी 28 किमी के लिए 56 रूपये किराया तय किया गया है।

