
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए तेईस हितग्राही मूलक एवं सात सामुदायिक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन जालम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत द्वारा चिन्हांकित विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती निर्मला बाथरे द्वारा पंचायत रिपोर्ट कार्ड का वाचन कर ग्रामीणों जनों को ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पंजीकृत परिवारों की संख्या वितरित जॉब कार्ड का विवरण सामाजिक अंकेक्षण अवधि में संपन्न कार्यों की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती निर्मला बाथरे ने किए गए कार्यों की सूची का वाचन कर ग्रामीण जनों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 में हितग्राही मूलक कार्य जिनमें इक्कीस प्रधानमंत्री आवास दो खेत तालाब निर्माण एवं सामुदायिक कार्यों में तीन डगवेल रिचार्ज फिट तीन सी सी रोड निर्माण एवं एक आश्रम स्थल में तार फेंसिंग के कार्य की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया।
विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती बाथरे ने ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में बताया कि इन निर्माण कार्यों पर वर्तमान अवधि तक राशि छह लाख चौंतीस हजार चार सौ पैंतीस रुपए का व्यय हुआ है वर्ष के दौरान बीस कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। तथा दस कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है।प्रपत्र दो का वाचन कर कुशल एवं कुशल मजदूरी पर व्यय किए गए राशि से ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया।
ग्राम सभा में विकास खंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे सरपंच श्रीमती राजकुमारी नागवंशी ग्राम रोजगार सहायक राजकुमार मिश्रा ग्राम सामाजिक एनीमेटर श्रीमती प्रीति सराठे, श्रीमती ललिता राजपूत, सुमन राजपूत, मुकेश राजपूत, रामसेवक राजपूत, शिवांगी राजपूत, नन्ही बाई केवट, संतोष सराठे, धनराज हरिजन, सुंदर बाई राजपूत,हरिबाई हरिजन,सविया बाई, देवीसिंह राजपूत, नमिता बाई राजपूत, श्री गनपत सिंह राजपूत ग्राम संपरीक्षा समिति सदस्य आशा उषा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम सभा में ग्रामीण जनों को बताया गया कि आवास हितग्राही मुकेश पिता हरिप्रसाद रंजना पति रामपाल, मुल्लो बाई पति संतोष, जीजी बाई पति पुरन एवं कुंवर सिंह को प्रथम किस्त की राशि पच्चीस हजार रुपए एवं मनरेगा की मजदूरी की राशि प्रदाय कर दी गई है, लेकिन आवास हितग्राहियों द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं। तथा ग्राम पंचायत द्वारा सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु सेवन रजिस्टर ,ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित होने वाले अभिलेख एवं पंजिया अंकेक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए तथा मनरेगा एक्ट की प्रक्रिया का विरूद्ध मजदूरी का भुगतान मजदूरों को किया गया जिसे ग्राम सभा की कार्रवाई में कार्यवाही लेखक शिक्षक श्री बारे लाल जावरिया ने लिपिबद्ध किया। ग्राम सभा में उपस्थित सभी के प्रति आभार मानते हुए सरपंच श्रीमती राजकुमारी नागवंशी ने ग्रामीणों से शासन के समस्त कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

