


नर्मदापुरम / ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय द्वारा तिलक भवन नर्मदापुरम में कक्षा आठवीं नौवीं व दसवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को कल पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश राज्य युवा आयोग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा रहे व अध्यक्षता नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि जनपद अध्यक्ष, पूर्व जिपं अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा रहे।
कार्यक्रम के युवा आयोग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा की ऐसे कार्यक्रम करवाने वाले ऋषिकुल संस्था और न्यास को हृदय से साधुवाद है। संस्कृत से सीख मिलती है जीवन की- सत्यं वद धर्मं चर। मध्यप्रदेश युवा आयोग के माध्यम से संस्कृत को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि वो इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर जा रहे है। आगामी समय मे इटारसी संस्कृत विद्यालय में भी ऐसे कार्यकम होंगे। उन्होंने कहा कि देश की पहचान उसकी संस्कृति और भाषा से होती है। संस्कृत अतीत नही भविष्य की भाषा है।
जनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे ने कहा की शहर में अनेकों धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शर्मा परिवार की देन है। अन्य कार्यक्रमो में सिर्फ पुरुस्कार दिए जाते हो पर यहां बड़ी राशि दी जा रही है जो अदभुत है। शहर में धर्म की राह मजबूत करने में शर्मा परिवार का अतुलनीय योगदान है।
पुर्व विधायक व न्यास अध्यक्ष पं. गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि विगत तीन साल से हम यह कार्यक्रम न्यास द्वारा आयोजित करवा रहे हैं। संस्कृत को प्रोत्साहन देने नगद राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को राशि प्रदान कर प्रोत्साहित करने का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रति उनमें रुचि को जागृत करना व संस्कृत से उन्हें अवगत कराना है। गत 3 वर्ष से इस माध्यम से नगर के सभी स्कूलों के संस्कृत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद राशि न्यास द्वारा दी जा रही है।
कार्यक्रम में कुल 50 बच्चों को 2500 व 5000 की राशि सहित प्रमाण पत्र से कुल 1.50 लाख की राशि से पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने आने विद्यालयों में 8, 9, 10 कक्षा में संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक अर्जित किए थे ।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. वैभव शर्मा करते हुए बताया गया कि इस देश को जोड़ने वाली संस्कृत देव भाषा है, आभार व्यक्त प्राचार्य रोहित तिवारी ने किया ।
कार्यक्रम में सर्व राकेश फौजदार, नित्यगोपाल कटारे, अभय वर्मा, महेंद्र चौकसे, जयकिशोर चौधरी, आयुष पाराशर, रोहित तिवारी, अशोक दुबे, संजय परसाई, प्रशांत दुबे, गोवर्धन यादव, अजय सैनी, धनेंद्र राने, अमीन राइन, अंकित साहू, शिवम गोस्वामी, रिंकू शर्मा, विकास अत्रि, रोहित यादव, भवानी गौर, सुमित सैनी, जयंत चौहान, राहुल यादव, देवा रूसिया, विनायक दुबे व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

