नर्मदापुरम / माखननगर / माखन नगर के बीच नसीराबाद चौराहा पर पाइपलाइन फूट गईं है, जिससे कई दिनों से हजारों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है। नगर पालिका को इस और देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए पाइपलाइन को तुरंत सुधारना चाहिए, क्योंकि रोड पर पानी बहने से पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत होती है। साथ ही पानी की टंकी भरने के लिए बिजली भी व्यर्थ जा रही है और जिस वजह बिजली का बिल भी बढ़ता है।

