
नर्मदापुरम / शहर में भक्ति, सेवा और आस्था के पावन संगम के साथ श्री चंद्रमौली नर्मदेश्वर धाम मंदिर के पावन अवसर पर चतुर्थ वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन कावड़ यात्रा 10 अगस्त को शाम 4:00 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा का पूरा मार्ग व कार्यक्रम विवरण प्रस्थान कावड़ यात्रा शाम 4:00 बजे चंद्रमौली नर्मदेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ होकर विवेकानंद घाट की ओर प्रस्थान करेगी। जल भराव विवेकानंद घाट पहुँचने के बाद श्रद्धालु पवित्र घाट से जल भरेंगे और पुनः मंदिर की ओर वापस लौटेंगे।जलाभिषेक घाट से लाया गया पवित्र जल चंद्रमौली नर्मदेश्वर मंदिर में भगवान शिव जी को श्रद्धापूर्वक अर्पित किया जाएगा।

