
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए सत्तरा हितग्राही मूलक एवं दो सामुदायिक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन श्री देवेन्द्र राजपूत की अध्यक्षता में किया गया।
सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत द्वारा चिन्हांकित विलेज रिसोर्स पर्सन ब्रजेश मेहरा द्वारा पंचायत रिपोर्ट कार्ड का वाचन कर ग्रामीणों जनों को ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पंजीकृत परिवारों की संख्या वितरित जॉब कार्ड का विवरण सामाजिक अंकेक्षण अवधि में संपन्न कार्यों की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया। विलेज रिसोर्स पर्सन ब्रजेश मेहरा ने किए गए कार्यों की सूची का वाचन कर ग्रामीण जनों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 में हितग्राही मूलक कार्य जिनमें चौऊदा प्रधानमंत्री आवास दो खेत तालाब निर्माण एक डगवेल रिचार्ज फिट एवं दो सामुदायिक सी सी रोड निर्माण के कार्य की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया।
विलेज रिसोर्स पर्सन ब्रजेश मेहरा ने ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में बताया कि इन निर्माण कार्यों पर वर्तमान अवधि तक राशि चार लाख अठावन हजार छह सौ पच्यासी रुपए का व्यय हुआ है वर्ष के दौरान सोलह कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। तथा तीन कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। प्रपत्र दो का वाचन कर कुशल एवं कुशल मजदूरी पर व्यय किए गए राशि से ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया।
ग्राम सभा में विकास खंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे, सरपंच सत्येन्द्र सिंह राजपूत, सचिव सुनील दुबे, ग्राम रोजगार सहायक दिनेश अहिरवार, ग्राम सामाजिक एनीमेटर श्रीमती गीता मेहरा, श्रीमती मानकुंवर बाई साहू, श्रीमती ममता पांडे, श्रीमती भागवती बाई साहू, अर्चना राजपूत, ग्यारसो बाई केवट, राम स्वरूप अहिरवार, कालीचरण केवट, देवी सिंह, अभिलाषा, संजू बाई केवट, गनपत सिंह राजपूत ग्राम संपरीक्षा समिति सदस्य आशा उषा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में ग्राम सभा के नोडल अधिकारी नीलेश अहिरवार अपने कर्तव्य से अनुउपस्थित रहे। जिन पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई हेतु की मांग की। ग्राम सभा में ग्रामीण जनों को बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु सेवन रजिस्टर सहित ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित होने वाले अभिलेख एवं पंजिया अंकेक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए तथा मनरेगा एक्ट की प्रक्रिया का विरूद्ध मजदूरी का भुगतान मजदूरों को किया गया। जिसे ग्राम सभा की कार्रवाई में कार्यवाही लेखिका शिक्षिका श्रीमती चंपा निषाद ने लिपिबद्ध किया। ग्राम सभा में उपस्थित सभी के प्रति आभार मानते हुए सचिव सुनील दुबे ने ग्रामीणों से शासन के समस्त कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

