
नर्मदापुरम / मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह के द्वारा शास उ मा वि डोलारिया का ओचक निरिक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कक्षा 9,10.11,12 की कक्षाओं में जाकर छात्र – छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को देखा गया।
कक्षा 9 वी में गणित विषय का अध्यापन कार्य करा रही शिक्षिका श्रीमती संध्या तिवारी माध्यमिक शिक्षक के द्वारा परिमेय संख्या के सवालो को हल कराया जा रहा था, जिसमे आयुक्त के द्वारा परिमेय संख्याओं का हल बच्चो से एक सवाल लेकर उसका हल कराया गया, जिसमे छात्राओं के द्वारा बोर्ड पर सवाल को हल किया गया, जिस पर आयुक्त के द्वारा विद्यार्थियों की सराहना की गई।
कक्षा 12वी में रसायन विषय का अध्यापन कार्य करा रही शिक्षिका श्रीमति नीलिमा कोरडे उच्च माध्यमिक शिक्षिका के द्वारा विलय, विलायक एवं विलयन के टॉपिक पर विद्यार्थियों से सवाल किये जिसमे विद्यार्थियों के द्वारा आयुक्त को उत्तर दिया गया। जिस पर आयुक्त के द्वारा विद्यार्थियों की प्रशंसा की गई एवं कक्षा में उनका अधिक अंक लाने हेतु मार्गदर्शन किया।
कक्षा 12वी में अर्थशास्त्र विषय में श्रीमती ज्योति खन्ना उच्च माध्यमिक शिक्षक के द्वारा मांग एवं आपूर्ति विषय वस्तु का अध्यापन कार्य कराया जा रहा था। जिस पर स्वयं आयुक्त के द्वारा बोर्ड पर विधार्थियों को एक शिक्षक की भूमिका में विस्तृत रूप से इस टॉपिक पर मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों के द्वारा भी आयुक्त के द्वारा विद्यार्थियों से पूछे गये प्रश्नों का संतुष्टि पूर्ण विद्यार्थियों के द्वारा उत्तर दिया गया।
कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र विषय में अतिथि शिक्षक श्रीमती दीप्ति सोलंकी के द्वारा शिक्षण कक्ष में संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य विषय वस्तु का अध्यापन कराया जा रहा था, जिस पर विद्यार्थियों से मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। आयुक्त के द्वारा विधार्थियों से पूछे गये प्रश्नो का उत्तर कक्षा में अध्ययन कर रहे विधार्थियों के द्वारा संतुष्टि पूर्वक दिया गया जिस पर आयुक्त ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की गई तथा आयुक्त के द्वारा कक्षा के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।
आयुक्त द्वारा प्राचार्य कक्ष में विद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं की बैठक ली गई तथा विद्यालय में सभी शिक्षको को अपने विषय का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने हेतु निर्देशित किया एवं समस्त शिक्षको को विद्यालय में अनुशासन बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।
विद्यालय परिसर में बरसात के कारण जमा होने वाले पानी की निकासी एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति को निर्देश दिए।
आयुक्त अभिषेक सिंह के द्वारा विकासखंड माखन नगर में गैर शैक्षणिक कार्य में तहसीलदार माखननगर के द्वारा संलग्न किये गए 3 शिक्षकों श्री कृष्ण कुमार बरकरे, संतोष कुमार तिवारी, राजेश कुमार मालवीय को तत्काल अपनी मूल संस्था हेतु कार्यमुक्त कराया गया एवं जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति को निर्देश दिए की किसी भी अधिकारी के द्वारा किसी भी शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में संलग्न नहीं किया जाए और यदि कोई भी शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य में संलग्न पाया जाता है तो सम्बंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के निर्देश दिए।
आयुक्त अभिषेक सिंह के द्वारा मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान कैंप गुवाड़ी सिवनी मालवा का अवलोकन किया और स्कूल शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओ की जानकारी ली गई तथा उपस्थित विभागीय अधिकारियों को वर्ष 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओ का परीक्षा फल परिणाम 100 प्रतिशत लाने हेतु सभी विभागीय अधिकारिओ को निर्देश दिये।
आयुक्त के साथ निरीक्षण के समय संयुक्त संचालक अरुण कुमार इंगले, जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश कुमार जायसवाल, ADPC राजेश गुप्ता तथा कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

