
नर्मदापुरम / सोहागपुर / बिजली आपूर्ति एवं मूंग खरीदी ई टोकन संबंधित समस्या के निवारण हेतु राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश विकासखण्ड सोहागपुर जिला नर्मदापुरम अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर डॉ. बबीता राठौर को एक ज्ञापन सौंपा।दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि रामनगर फीडर कृषि एवं डीएलएफ निभौरा पर 8-10 गांव प्रभावित है। शासन द्वारा 10 घंटे की गाईड लाइन बनाई गई है, अतः 10 घंटे लाईट दी जायें। बिजली विभाग उपमहाप्रबंधक एवं जेई का आचरण ठीक नहीं हैं एवं किसानों एवं सामान्य व्यक्तियों के फोन नहीं उठाते है एवं समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने शासन एवं प्रशासन से मांग है कि मूंग खरीदी का समय निकलता जा रहा है जिस कारण उपार्जन केंद्रों पर भीड़ अधिक हो रही है। किसानों की अधिक भीड़ होने के कारण उपार्जन केन्द्रों की संख्या बढाई जानी चाहिए एवं स्लाइड बुकिंग की तिथि को 25 अगस्त 2026 तक की जायें। संघ ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में केसरी सिंह पटेल, विक्रम सिंह रघुवंशी, रामबाबू पटेल, शेर सिंह, भगवानदास पटेल, राम हजूर पटेल, उमेश पटेल, नवाब आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

