नर्मदापुरम / शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोना साबरी में सरपंच वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में बादाम और अशोक के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मनीष मलैया, सचिव संतोष झिंझोरे, कंप्यूटर ऑपरेटर हर्ष केवट, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी चंद्रकांत मेहरा, कपिल मालवीय ने मिलकर पौधे लगाए एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कर सभी ने आमजन से अनुरोध किया कि आप सभी लोग अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधे लगाए, जिससे आगामी समय में ऑक्सीजन की कमी महसूस ना हो।

