

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / आज से 20 बरस पूर्व हमने बहुत ही छोटे रूप में शिवपुर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम शुरू किया था, जो आज इस मुकाम पर हैं कि आज 200 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों का हम सम्मान कर रहें हैं। जिन्हें देने के लिए हमारे पुरुस्कार कम पड़ गए। हमें बहुत खुशी हैं कि उत्कृष्ट पढ़ाई कर बच्चे अब्बल आ रहें हैं। अब अगले वर्ष उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पेंशन औऱ 2 बच्चों को भोपाल से दिल्ली की हवाई यात्रा कराई जाएगी।
उक्त बात कार्यक्रम के आयोजक सुमित यादव ओमान (अप्रवासी भारतीय) ने कहा कि आज बड़ी खुशी हो रहीं हैं, आप इतनी बड़ी संख्या में उत्कृष्ट परिणाम लेकर हमारे सामने आए। हम लगातार 20 वर्षों से शिवपुर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहें हैं। मैं सभी गुरुजन, माता, पिता का आभार व्यक्त करता हूं कि आपके सहयोग, जागरूकता, शिक्षा, संस्कार के चलते आज शिवपुर क्षेत्र में बच्चों के बड़ी संख्या में उत्कृष्ट परिणाम आ रहें हैं। हम चाहते हैं क्षेत्र, देश में शिक्षा का स्तर बड़े, तभी क्षेत्र, देश का विकास होता हैं। 60 फीसदी अंक लाना भी बड़ी बात हैं। उन्होंने कहा कि ये संघर्ष चलता रहेगा लेकिन कभी हमें घमंड नहीं करना हैं। आज माहौल टेक्नोलॉजी का चल रहा हैं। आपको जो भी जानकारी लेना हैं, वो आपके जेब में रखी हुई हैं, मोबाईल पर देख सकते हैं लेकिन उसका सदुपयोग करें, दुरुपयोग नहीं। श्री यादव ने कहा कि जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण होता हैं, हम खुद, जब आप अपने पैरों पर खड़े होंगे तो अपने परिवार, गांव, देश का ध्यान रख सकेंगे। इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई करें। शिक्षक, माता, पिता का सम्मान करें, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। सक्षम बनें, सह्र्दयी बनें, यही हमारी कामनाएं हैं। आप आगे बढ़ते रहें, हम आपका सम्मान करते रहें।
सुमित यादव ओमान ने शिवपुर क्षेत्र के हाईस्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल के लगभग 200 प्रतिभावान छात्र, छात्राओं का शील्ड प्रदान कर सम्मान किया। जो अब्बल नम्बर लाकर उत्तीर्ण हुए हैं। शिवपुर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के सेवानिवृत्त वयोवृद्ध शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया।
ये की घोषणाएं….
सुमित यादव ने बताया कि अगले वर्ष उत्कृष्ट विद्यार्थियों कि पढ़ाई के लिए हम आर्थिक सहायता भी देंगे। जिसमें 1 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं अत्यधिक उत्कृष्ट अंक लाने वाले हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के 2 विद्यार्थियों को भोपाल से दिल्ली तक माता पिता के साथ हवाई यात्रा कराई जाएगी। जिसका सभी खर्च हम उठाएंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रीतम धोकल ने किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में शिवपुर के सेवानिवृत शिक्षक अनोखीलाल यादव, राधेश्याम यादव, नंदकिशोर यादव, मुकेश देवड़ा, सुधीर सोटपिया, राजेश यादव, बालकृष्ण यादव खातेगांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में अंकित भुयाड़िया, पवन यादव, शुभम धोकल, देवेंद्र यादव, सौरभ सेठ, सौरभ यादव, आशु यादव, हर्षित यादव, अभी यादव, सतीश यादव, शिवा यादव, प्रखर यादव पुनीत यादव का विशेष सहयोग रहा।

