नर्मदापुरम / इटारसी / वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री एवं हर परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों को उनका हक दिलाने वाले अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में उनके आदेश अनुसार एवं मंडल अध्यक्ष आर के शर्मा, मंडल सचिव कमलेश परिहार, सहायक महामंत्री बी एल मिश्रा के नेतृत्व में भोपाल मंडल के सभी शाखाओं को 80% सदस्यता के आदेश में अगस्त माह के अंतिम पड़ाव में विषम परिस्थिति में बारिश में मुख्य शाखा इटारसी द्वारा परिचालन विभाग वाणिज्य विभाग के लगभग 80 रेलवे कर्मचारियों की सदस्यता फॉर्म भर कर जमा कराय। CYM नया इटारसी के पॉइंट्स मैन,ASM KI सदस्यता ली गई। वहीं परिचालन विभाग की समस्या को लेकर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन परिचालन विभाग की समस्या को लेकर दिवाकर CYM को 5 सूत्रीय मागो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भोपाल के नाम एक ज्ञापन रेलवे चिकित्सा अधीक्षक नया यार्ड इटारसी डॉक्टर फर्जिन को सौंपा गया। जिसमें सैकड़ो रेलवे कर्मचारियों को चिकित्सा से संबंधित लाभ मिल सके। ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौर, नितिन ओंकार, प्रीतम तिवारी, योगेश चौरे, धीरज, रोहित रैकवार, मुकेश, ज्ञानेंद्र दुबे, नीरज, नूतन और सभी वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के आजीवन सदस्य प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई।

