
नर्मदापुरम / निःशुल्क क्लीनिक का शुभारंभ करते समय विधायक मुख्य अतिथि डॉं. सीताशरण शर्मा ने कहा कि कि निश्चित ही बहुत सराहनीय प्राकल्प की शुरूआत की है, पीड़ित मनवता को समर्पित हो निश्वार्थ सेवा ही सही समाज सेवा है।
फौजदार परिवार के द्दारा स्व. श्रीमति विधावती फौजदार की स्मृति में मीनाक्षी चौक पर निशुल्क क्लीनिक का शुभारंभ किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण के कर कमलों से यह पुण्य कार्य किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्दीप प्रज्ज्वलित किया, तदुपरान्त स्वागत उदबोधन नीरजा फौजदार ने किया। अतिथियों का स्वागत अभिनंदन सत्येन्द्र फौजदार, निशॉंत फौजदार, साहिल फौजदार, रूपेश फौजदार, अमन फौजदार, ऐकता फौजदार, अनुश्री फौजदार एवं साक्षी फौजदार एवं परिवार के सदस्यों ने किया। आयोजन में मुख्य रूप से डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर, आचार्य अजय दुबे, रेडक्रास सोसायटी के चेयर मेन अरुण शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मोनिका चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, फौजदार परिवार के पालक आजाद मोहन फौजदार सभी ने मिलकर द्दीप प्रज्ज्वलित किया। आयोजन में सहयोगी डॉं. उत्तम कुमार, डॉं, सुनील जैन, डॉं. आर के जैन, डॉं. महक जैन, डॉं, सुधीर विजयवर्गीय, डॉं. रविन्द्र गंगराडे, डॉं. राजेश माहेश्वरी, डॉं. हर्षल कावरे, गोपाल प्रसाद खड्डर, आचार्य पंडित अजय दुबे, वैश्महासमैलन के सम्मभागीय अध्यक्ष अजित सेठी, राजेश तिबारी, ठाकुर उदय प्रताप सिंह, धिरेंद पटेल, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अजय दुबे, बलराम चौरे एवं नगर के गणमान्य नागरिक के साथ भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी। व्यापारीव संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे, भार्गव समाज के अध्यक्ष रामगोपाल चौबे एवं रेडक्रास समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहै। सिंधी समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जैन समाज के वरिष्ठ सुभाष गिल्ला, सुभाष दिगम्बर, सुबोध जैन, डॉं. प्रशॉंत जैन, डॉं. मालवीज, आदर्श महिला क्लब के सदस्य, अयोध्या वासी गुप्ता के समस्त सदस्य, मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के सदस्य लायंस क्लब के सदस्य रोटरी क्लब के सदस्य सभी ने इस नेक कार्य की प्रशंसा की एवं पूरे परिवार को शुभकामनाएँ, बधाई दी, कार्यक्रम का आभार निशॉंत फौजदार ने माना।

