
नर्मदापुरम / इटारसी / कृषि उपज मंडी में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नर्मदापुरम राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर इटारसी के व्यापारी संगठन के सदस्यों ने कृषि व्यापार को विकसित करने और मंडियों की आय में वृद्धि करने हेतु मंत्री को 6 सूत्रीय सुझाव पत्र* सौंपा।
व्यापारियों की प्रमुख मांगें….
सुझाव पत्र में व्यापारियों ने निम्न मांगें रखीं….
1. नए तौल कांटे लगाए जाएं…..
मंडी में 20 टन क्षमता वाले नवीन इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे शीघ्र लगाए जाएं, ताकि रबी-खरीफ सीजन में किसानों को लाइनों में इंतजार न करना पड़े।
2. अस्थायी शेड आवंटित हो…..
व्यापारियों को उपज के अस्थायी भंडारण/थप्पी के लिए मंडी में अस्थायी शेड आवंटित किए जाएं।
3. ऑफिस कम गोदाम की सुविधा…..
व्यापारियों को मंडी शेड में ऑफिस कम गोदाम के लिए अस्थायी तौर पर लीज पर जगह दी जाए, जिससे वे कृषक को तुरंत भुगतान, बारदाना, सुतली, तौल कांटे आदि सुरक्षित रख सकें।
4. रिपोर्ट की बाध्यता खत्म हो….
ई-पोर्टल पर समस्त क्रय-विक्रय की जानकारी 24 घंटे उपलब्ध होने के कारण पाक्षिक रिपोर्ट और वार्षिक विवरणी की बाध्यता समाप्त की जाए।
5. सीसीटीवी कैमरे लगें….
मंडी प्रांगण में हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि अनैतिक गतिविधियों पर रोक लग सके।
6. स्टॉक संशोधन की व्यवस्था….
ई-पोर्टल पर स्टॉक में नमी और सूखत संशोधन की व्यवस्था की जाए। जैसे सरकारी वेयरहाउस में 2% की गेन और सूखत की छूट दी जाती है।
सुझाव पत्र सौंपने वालों में व्यापारी संगठन के वरिष्ठ व्यापारी *अनिल राठी, अक्कू ओसवाल, हिमांशु बाबू अग्रवाल, अनिल मित्तल, वैभव शर्मा, दीपक मालवीय, गुड्डा अग्रवाल, आशीष दुबे, अशोक शर्मा, मनोज रामजी लाल अग्रवाल अजय अग्रवालआदि शामिल थे।
व्यापारियों ने कहा कि इन सुझावों को लागू करने से न केवल मंडी का व्यापार बढ़ेगा, बल्कि किसानों और व्यापारियों दोनों को सुविधा होगी।

