
नर्मदापुरम / आज सर्किट हाऊस में जिला कोर कमेटी की बैठक प्रभारी मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ के साथ हुई, जिसमें किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, वर्तमान में मूंग खरीदी, खाद की पर्याप्तता, 10 घंटे बिजली देनें पर सार्थक चर्चा की गयी है ।
स्लाट केंसल होनें पर पुन: बुकिंग की सुविधा हो…
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत नें बताया कि वर्तमान में शासन नें किसानों की मंशानुरूप 3 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी की घोषणा की है, जो स्वागत योग्य है, लेकिन वर्तमान में भी किसानों को मूंग उपार्जन में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जिस किसान का लाइनों में लगनें के कारण समय निकल जानें से स्लाट केंसल हो रहा है, पुन: स्लाट बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाए एवं खरीदी संबंधित सभी वेयरहाऊसों की खरीदी लिमिट बढ़ायी जाए, जिससे अधिक मात्रा में प्रतिदिन खरीदी हो सके, जिसके बारे में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ सार्थक एवं विस्तृत चर्चा की गयी है
वर्तमान में खाद का संकट भी व्पाप्त….
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि खाद वितरण में अनेक विसंगतियां है,ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए सार्थक बनें इसलिए उसमें सुधार करनें की महती आवश्यकता है, जैसे टोकन बुक करते समय एक से ज्यादा प्रोडक्ट लेनें की बाध्यता खत्म की जावे, इसके अलावा सहकारी समितियों द्वारा खाताधारक किसानों को अधिक से अधिक खाद का वितरण किया जाए, वर्तमान में धान लगी है, अगर खाद की पर्याप्तता नहीं होगी तो किसानों की फसलें सूखनें की कगार पर होगी । जिसमें प्रभारी मंत्री नें संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर सुधार करानें हेतु आदेशित किया है ।
10 घंटे पर्याप्त बिजली मिले….
भारतीय किसान संघ के उदयकुमार पाण्डेय नें प्रभारी मंत्री से चर्चा में बताया कि वर्तमान में धान का सीजन चल रहा है, बारिश भी नहीं हो रही जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है, बारिश के अभाव में किसान बिजली विभाग के ऊपर आशा भरी निगाहों से देख रहा है, किंतु 10 घंटे बिजली नहीं मिलनें से किसानों की धान की फसल प्रभावित होगी, इस हेतु भारतीय किसान संघ नें प्रभारी मंत्री से मांग की है कि 10 घंटे पर्याप्त बिजली निर्बाध आपूर्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित करें ।
बैठक में ये रहे उपस्थित….
बैठक में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डा. सीतासरन शर्मा, भारतीय किसान संघ के ओमप्रकाश उपाध्याय, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, उदयकुमार पाण्डेय, श्रीमति प्रीति शुक्ला, माधवदास अग्रवाल, ओमकार सिंह राजपूत, शंकरसिंह पटैल, रजत दुबे, ललित चौहान एवं किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें ।

