
नर्मदापुरम / मप्र वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव दवंडे पर भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एफआईआर दर्ज होते ही प्रबंधक दवंडे फरार हो गए हैं। उन पर वेयरहाउस संचालकों से सांठगांठ कर मूंग खरीदी व भंडारण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने के आरोप हैं, जिसकी शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। शासकीय कार्य प्रभावित न इसलिए क्लर्क को कमान दी गई है।
प्रबंधक के फरार होने से वेयरहाउसों का प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया था। सरकारी कामकाज और व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने कॉरपोरेशन में मूल रूप से क्लर्क पद पर पदस्थ भारत यादव को जिले के सभी वेयरहाउसों का प्रभार सौंपा है।
पुराने ढर्रे पर व्यवस्था, रात 10 बजे तक चाबियों के हेरफेर से नया खेल प्रभार प्रभार संभालते ही संभालते ही नए व्यवस्थापक पर पूर्व प्रबंधक जैसा ही ढर्रा अपनाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मूंग खरीदी से जुड़े लोगों के साथ संपर्क साधकर वही पुराना ढर्रा फिर शुरू कर दिया गया है। वेयरहाउसों की चाबियां सुबह जारी की जाती हैं और देर रात 10 बजे लौटाई जाती हैं। चाबियों की इसी आवाजाही और देर रात तक ताले खुलने के ‘खेल’ में मूंग खरीदी के नाम पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

