
नर्मदापुरम / नई दिल्ली / आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय भी शामिल हुये ।
बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वामशी चंद रेड्डी, सांसद एस. शशिकांत सेंथिल, मध्य प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू एवं सभी सह-प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि बैठक में ‘संगठन सृजन अभियान’ के माध्यम से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने तथा कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय और प्रभावी भूमिका देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में CEC चुनाव समिति, PEC चुनाव समिति में जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका पर सहमति बनी। आगे जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि दिल्ली में आज A और केटेगरी के जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया था। नर्मदापुरम जिले को A केटेगिरी मैं रखा गया है। वही 15 अक्टूबर तक BLA-2 का प्रशिक्षण शिविर होना तय किया गया है।
हमारा लक्ष्य सिर्फ संगठन खड़ा करना नहीं, बल्कि ऐसा संगठन तैयार करना है जो जनता के सुख-दुख में खड़ा रहे, उनके सवालों को मजबूती से उठाए और सत्ता से जवाब मांगने का साहस रखे।
अब कांग्रेस का संगठन गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक मजबूत होगा। इसके कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी पर प्रकोष्ठों एवं विभागों का गठन नए सिरे से होगा। जिसके लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष का अनुमोदन आवश्यक होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई है।

