
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत कालिका नगर निवासी एक महिला के साथ भोपाल निवासी आरोपी ने लिफ्ट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने फरियादी दीपाली शर्मा कालिका नगर निवासी की रिपोर्ट पर भोपाल निवासी मनीष मिश्रा के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादीया के अनुसार 2025 से 2026 तक के बीच मनीष मिश्रा ने लिफ्ट लगाने के नाम पर अलग अलग खातों में तीन लाख रुपए से ज्यादा रुपए धोखाधड़ी पूर्वक डलवा लिए। ना उसके द्वारा लिफ्ट लगाई गई ना ही पैसे वापस किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 710/26 धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

