
नर्मदापुरम / विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत शहरी सेक्टर 2 आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 26 में आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं एवं वार्ड की महिलाओं दादी नानी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्तनपान के महत्व को समझाया गया। शिशु के जन्म के प्रथम 1 घंटे में स्तनपान, 6 माह तक केवल स्तनपान एवं उनसे जुड़े मिथकों को समझाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजुला चौरसिया, सहायिका लता चौरे एवं वार्ड की गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके साथ ही शिशु की देखभाल सहित अन्य बातों की जानकारी भी महिलाओं को दी गई।

