

नर्मदापुरम / शहर के मेन मार्केट में स्थित हलवाई चौक के पास तार अहाता रोड पर होटल श्याम जी के बाजू में स्थित एक जूते चप्पल की दुकान में आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया । स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। अभी आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। मौके पर विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा भी पहुंचे। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल था। यूनियन बैंक के पास अग्रवाल बूट हाउस जूते-चप्पल की होलसेल की दुकान में यह हादसा हुआ। होलसेल दुकान के संचालक सत्यम अग्रवाल है और किराए के मकान में है दुकान संचालित की जा रही थी। उनका कहना है कि वह लंच में चले गए थे और फिर उन्हें दुकान में आग लगने की खबर मिली । लगभग 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जाता है। दुकान पूरी तरह जल गई और फर्स्ट फ्लोर पर भी मकान मालिक के कमरे को नुकसान पहुंचा है जूते चप्पल पूरी तरह खाक हो गए।

