
नर्मदापुरम / सीहोर / दिनांक 30/07/2026 को फरियादी धरम सिंह बारेला नि. बङनगर थाना गोपालपुर के साथ बस स्टेण्ड भैरुंदा पर दो अज्ञात लडको द्वारा मोबाईल लूटकर फरार हो गए है जिसकी रिपोर्ट पर थाना भैरुन्दा में अपराध क्र 439/26 में धारा 309(4) BNS पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही विवरण —-
घटना की सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ. प्रशांत चौबे के निर्देशन व भैरूंदा अनुभाग के एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों के धरपकङ हेतु थाना प्रभारी भैरुंदा को निर्देशित कर टीम गठित की गई। प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर टीम ने बस स्टेण्ड भैरुंदा पर लूट को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपयों को गिरफ्तार किया एवं आरोपियों से लूट की गई मोबाईल को जप्त किया गया और घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल भी जप्त की गई |
नाम आरोपी….
(1) अरसद उर्फ मूवीन पिता हनीफ उम्र 26 साल निवासी वार्ड 12 सर्वहरा कालोनी भैरुंदा जिला सीहोर
(2) आहद पिता आजाद खान उम्र 26 साल नि.मिया मोहल्ला कस्बा भैरुंदा जिला सीहोर हाल पता सर्वहारा कालोनी भैरुंदा जिला सीहोर
जप्त शुदा मसरुका…..
(1) एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल कीमत 20 हजार।
(2) एक एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल कीमत करीबन 70 हजार रुपये।
कुल जप्त मसरुका – 90 हजार रुपये ।
सराहनीय कार्य….
उक्त कार्यवाही में उनि कौशलेन्द्र सिह, प्र.आर. मुकेश उईके, प्र.आर. मनोक पर्तै, आर. रविन्द्र मेहर की सराहनीय भूमिका रही।

