
माखन नगर / युवा समाजसेवी नीतिराजसिंह यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन पर मानागांव कोटगांव बागरातवा गूजरवाड़ा एवं अन्य ग्रामों में पर्यावरण, स्वच्छता, पौधारोपण के कार्यक्रम किए गए।
इसी क्रम में संकुल प्राचार्य विकेशसिह राजपूत एवं स्नेहीजनों ने नीतिराजसिंह यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं मंडल अध्यक्ष माखननगर मनीष चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष आरी विपिन यादव, सुरेश यादव पार्षद, हर्ष तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, हरीश नामदेव, मनीष यादव, राकेश कीर, मुकेश यादव, पूनम मीना, मोनू मांझी, वीरेंद्र यादव, सतीश यादव, प्रदीप यादव, चंद्रमोहन यादव, वैशाली चौरे, रक्षा यादव, यशोदा यादव, मनोज परसाई, रीता यादव, मनोज यादव आदि ने बरगद, पीपल, नीम, बील, आंवला आदि के पौधे भेंट किये।

