
नर्मदापुरम / शहर सहित जिले भर में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को समझाएं दी जा रही है शहर में मंगलवार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 फौजदार कॉलोनी रसूलिया सुपोषण दिवस एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान गर्भवती धात्री महिलाओं को स्तनपान कराने एवं पौष्टिक आहार खिलाने की समझाइए दी गई। कार्यक्रम में हितग्राही श्रीमती दीपिका मीना, श्रीमती सविता तिवारी, श्रीमती गणपति बाई एवं कार्यकर्ता श्रीमती अनीता जाटव एवं सहायिका कुमारी शिवानी जाटव उपस्थित रहीं। इसके साथ ही महिलाओं को शिशु के लालन पालन सहित अन्य प्रकार की जानकारियां भी दी गई

