

नर्मदापुरम / नई दिल्ली / मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान नर्मदापुरम जिले के पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात में विशेष रूप से पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पचमढ़ी हवाई पट्टी के विकास तथा मढ़ई पर्यटन स्थल के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
सांसद माया नारोलिया ने बताया कि इन सुविधाओं के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी बेहतर हवाई संपर्क का लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर झालावाड़ लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह, लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हवाई संपर्क के विस्तार, नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई।

