नर्मदापुरम / विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 एवं सुपोषण दिवस के अंतर्गत परियोजना शहरी सेक्टर 2, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 29 में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इसके अंतर्गत जन्म के उपरांत नवजात शिशु को 1 घंटे के अंदर स्तनपान और 6 माह तक सिर्फ स्तनपान एवं 2 साल तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी गई स्वच्छता एवं स्तनपान करने वाली माता को अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने के बारे में बताया कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती मंजू राजपूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्वेता मुद्गल, सहायिका सुखिया रैकवार, आशा कार्यकर्ता, मातृ सहयोगिनी सदस्य उपाध्यक्ष श्रीमती ममता खापरे एवं अन्य सदस्य एवं वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।

