

नर्मदापुरम / आज दिनांक 4/8/2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन व परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर के मार्गदर्शन में
ग्राम भीलाखेड़ी में विश्व स्तनपान सप्ताह व सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की गर्भवती धात्री, किशोरी, बालिकाये व ग्राम की अन्य महिला उपस्थित रही।
सेक्टर पर्यवेक्षक लता नागराज द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्तनपान
का महत्व जन्म के 1 घंटे के अंदर स्तनपान, 6 महीने तक केवल और केवल स्तनपान कराना है एवं शहद, घुट्टी या पानी नहीं देना है।
Amo (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) डॉ. सपना आनंद द्वारा महिलाओं को सतत स्तनपान, स्तनपान के फायदे एवं स्तनपान का तरीका समझाया गया।
CAMO डॉ. श्रुति शांडिल्य द्वारा महिलाओं को स्तनपान से मां और बच्चों के बीच जुड़ाव को विस्तार से समझाया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम भीलाखेड़ी की कार्यकर्ता प्रिया मालवीय, पूर्णिमा साहू, विनीता सोलंकी उपस्थित रहीं।

