
नर्मदापुरम / समेंरिटन्स स्कूल बायां में मंगलवार को छात्र संघ का गठन किया गया। इसके लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में जैसू नागर को हेड गर्ल तथा तनिष्क नागर को हेड बॉय चुना गया।
पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर सलकनपुर पुलिस चौकी के उप निरीक्षक श्री सिकरवार एवं गौतम मुकाती ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के महत्व को समझती हुए समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अपर्णा तिवारी एवं शिक्षिका श्रीमती रुचि सोनी ने नव-निर्वाचित हेड बॉय एवं हेड गर्ल सहित सभी छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे अपने नेतृत्व से विद्यालय में अनुशासन, सेवा भावना एवं सकारात्मक वातावरण को और सुदृढ़ करेंगे।

