
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत दो अलग अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटना मामले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दशहरा मैदान निवासी आशाबाई जाटव ने रिपोर्ट लिखाई कि दशहरा मैदान के पास राहुल कदम, देवेश कदम, प्रतीक सागर, रौनक जाटव, ने मिलकर घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।वही सदर बाजार टेलीफोन एक्सचेंज के पास मालाखेड़ी क्षेत्र निवासी विनोद यादव के साथ शंकर कहार नामक युवक ने गाली गलौज कर मारपीट की ।जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शंकर कहार के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

