
नर्मदापुरम / भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में निकाली जा रही श्री जटाशंकर कांवड़ यात्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन श्रीमती नीरजा फौजदार एवँ उपस्थित मातृ शक्ति द्वारा मीनाक्षी टाकिज परिसरमें किया गया। नीरजा फोजदार एवं सतेन्द्र फोजदार एवं उनकी बहुओ ने कलश के टीका लगाकर आरती की। राजो मालवीय का रुद्राक्ष माला से स्वागत किया एवं उपस्थित लोगों ने पुप्प माला एवं समस्त श्रद्धालुओ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मीनाक्षी टाकिज परिसर हर हर महादेव से गुन्जायमन हो गया। यात्रा में शामिल होकर सभी होमगार्ड आफिस स्थित चँद्रमोली मन्दिर तक गये।राजो मालवीय ने पौधे लगाकर मन्दिर में पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।

