

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी गौरव बुंदेला शहर कोतवाली ने सोमवार रात्रि को नेहरू पार्क तिराहा एवं मीनाक्षी चौराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वह संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गईं। चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी गौरव बुंदेला स्वयं भी शामिल रहे। थाना प्रभारी श्री बुंदेला ने बताया कि रात्रि को वाहनों की चेकिंग करने से अपराध में अंकुश लगेगा। चेकिंग अभियान में कोतवाली पुलिस का पुलिस बल शामिल रहा।

