
नर्मदापुरम / सांगाखेड़ा आरी रोड स्थित बालाजी वेयरहाउस पाठक के केंद्र में संचालित मूंग खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं और धांधली के आरोप लग रहे हैं । किसानों का कहना है कि यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। गौरतलब है कि इसके पहले भी यहां धान खरीदी में मिट्टी मिलाने का सामने आया था लेकिन इसके बाद भी इसे मूंग खरीदी का केंद्र बनाया । धान खरीदी में मिट्टी मिलाने की जांच का मामला भी उठाया गया है।
मिट्टी मिली धान सरकारी वेयरहाउस में रखी हो कार्रवाई….
बताया जाता है कि जिस धान में मिट्टी मिलाई गई थी वह कुछ सरकारी वेयरहाउस नर्मदा पुरम में रख दी है। यदि उस वेयरहाउस की जांच हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है। वर्तमान में बालाजी वेयरहाउस को मूंग खरीदी का केंद्र बना दिया गया है। विवादित होने के बाद भी केंद्र बनाया गया है। बाबई ब्लॉक में केंद्र बनाने की अनुमति कैसे मिली यह जांच का विषय है। वेयरहाउस में कोई अधिकारी नहीं पहुंच रहा है। कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं इसकी जांच होना चाहिए। इसको लेकर एक किसान ने कहा कि यहां भारी अनियमितता हो रही है। समय पर तुलाई नहीं हो रही । साथ ही अवस्थाओं का माहौल है। किसानों को कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
नीलम वेयरहाउस में भी अनियमितता…..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीलम वेयर हाउस में भी पूर्व में भारी अनियमितता हुई हैं । इसके साथ ही वर्तमान में भी यहां अनियमितता का माहौल है। यदि इसकी जांच पड़ताल की जाए तो नीलम वेयरहाउस में भी भारी धांधली उजागर हो सकती है।

